Dark Web क्या है?
![]() |
| Dark Web |
तो दोस्तों इन्टरनेट तीन तरह का होता है पहला होता है Surface Web जो हम लोग Access करते हैं और दूसरा होता है. डार्क वेब जिसको हैकर लोग access करते है और तीसरा होता Deep Web इस इन्टरनेट का उपयोग बैंक तथा निजी संस्थानों और गवर्नमेंट के कर्मचारी access करते है.और Surface Web जिसे हम उपयोग करते है वह इन्टरनेट का जो कि सिर्फ 4% है पूरे इंटरनेट का और जो डार्क वेब है डार्क वेब के नाम पर आपको बहुत डराया जाएगा बताया जाएगा कि मत जाओ वहां पर वहां जाने का रास्ता भी कई बार आपको नहीं पता होगा तभी आगे बताऊंगा आपको इन तीनों में डिफरेंस क्या है और डार्क वेब एक्सेस कैसे कर सकते हैं तो बिल्कुल सिंपल तरीके से समझेंगे .
तो दोस्तों हम जो इंटरनेट या Web use करते है वो इन्टरनेट तीन भागों में बटा हुआ है जो निम्नलिखित है.
![]() |
| deep web dark web surface web |
1. Surface Web 2. Deep Web 3. Dark
Web
Surface Web क्या है?
Surface Web वह Web है जिसको
सर्च इंजन जैसे Google ,Yahoo, Bing आदि सर्च इंजन के द्वारा Explore किया जा
सकता है , मतलब Surface Web के अंदर
जितनी भी Websites आती है उन्हें हम इन सर्च इंजन के द्वारा Open
कर सकते है . किसी भी browser से तथा किसी भी device से जिसमे की
google,youtube,facebook,तथा विकिपीडिया जैसी वेबसाइट है जिनमे हम इनफार्मेशन को
आसानी से निकाल सकते है.और Surface Web पूरे इन्टरनेट का सिर्फ 4% भाग है .
Deep Web क्या है?
इन्टरनेट का वह हिस्सा जो google ,
yahoo,Bing इन सर्च इंजन के द्वारा Explore नहीं किया जा
सकता है क्योंकि Google और अन्य सर्च इंजन को इन Website
को Index तथा Crawl करने से मना कर दिया
जाता है.
लेकिन अगर हमारे पास उस वेबसाइट का
यूआरएल है तो उस वेबसाइट को सर्च इंजन के द्वारा Open किया जा सकता है लेकिन ये पासवर्ड से Protect रहते है. जिसको ओपन करने के
लिए user name तथा Password की जरूरत होती है. इस प्रकार के Web को Deep Web कहा जाता है | इसमें
Banking Information , Database की सारी जानकारी,
Secret Agency,Goverment के सीक्रेट इनफार्मेशन की जानकारी इन
वेबसाइट में रहती है .
Dark Web क्या है?
इसके अलावा, Dark Web पूरे Web
का एक ऐसा हिस्सा होता है
जो ना तो किसी भी सर्च इंजन जैसे Google,Yahoo,Bing आदि के द्वारा सर्च किया जा सकता और ना ही
उन्हें Open किया जा सकता है | एक Dark
Web की वेबसाइट को एक सामान्य Browser जैसे Chrome
, InternetExplorer, Opera , Firefox आदि के
द्वारा Open नहीं किया जा सकता है | इसे
एक अलग ब्राउज़र से open किया जाता है जिसको Tor
Browser कहा जाता है | इस browser को Dark
Web Browser भी कहा जाता है |
Dark Web को इंटरनेट का
काला हिस्सा कहा जाता है क्योंकि Dark Web में सभी inlegal चीज़े होती है जैसे Drug Selling ,
Hacking , Pornography,Kidnaping, आदि .और इस प्रकार की सारी चीजे डार्क वेब में इस लिए की जाती है क्यों कि डार्क वेब में
किसी भी IP Address को या किसी भी person को ट्रैक का लगभग नामुमकिन होता है?
Dark Web का इतिहास ( History of Dark Web in hindi )
Dark Web का आविष्कार तब हुआ जब कुछ
लोगो को लगा की क्या anonymous तरीके से Internet को Surf नहीं किया जा सकता है क्योंकि जब इन्टरनेट का आविष्कार हुआ तथा तब कुछ संगठनों
को अपने Secret Communication को करने में दिक्कत होती थी | इसकी वजह यह थी की
पहले की वेबसाइट उतनी Encrypted नहीं होती थी जिससे Hacker
इन वेबसाइट को आसानी से Hack करके Data
को लीक कर देते थे |
Dark Web को 1990 के
मध्य सरकारी कामों के लिए अमेरिकी नौसेना द्वारा किया गया था | इस परियोजना का मुख्य काम सरकारी कामों के बीच
ख़ुफ़िया तरीके से Communicate करना था | इसके बाद इसे 2004 में सार्वजनिक कर दिया गया जिससे
सभी लोग Internet पर अपनी Privacy को
बचा सके | अब इसे लोग Tor Browser के
माध्यम से Access करते है.
Dark Web कैसे काम करता है (How does Dark Web Work)
Dark Web की वेबसाइट एक सामान्य वेबसाइट से बिल्कुल भिन्न होती है.ऐसा इस लिए क्योंकि इसे ना तो किसी सर्च
इंजन के द्वारा सर्च किया जा सकता है और ना ही एक सामान्य ब्राउज़र जैसे Chrome
, Opera , Firefox से Open किया जा सकता है |
Dark Web को Tor Browser से Open किया जाता है | इसके अलावा Dark Web की जो वेबसाइट होती है उनका Domain
name भी आम Domain name की तरह नहीं होता है ,
बल्कि इसमें .Onion करके websites name होता है
डार्क
वेब को TOR browser से Open किया जाता है और आपके पास एक VPN का होना भी जरूरी है | अगर आपके पास VPN नहीं है तब भी Dark Web को Open कर सकते है क्योंकि इसमें पहले से कुछ VPN दिए हुए
होते है | Dark Web में VPN का use
इसलिए होता है क्योंकि Website Visitor को Track
ना कर पाए | आइए इसे अच्छे से समझते है –
समान्यता
जब हम google में किसी भी वेबसाइट को विजिट करते है तो हमारा IP Address उस वेबसाइट के server में चला जाता है जिसकी मदद से हमें Track किया जा सकता है जैसे हमारा ISP ( Internet Service
Provider ) , Location , Device की जानकारी
आदि | लेकिन अगर VPN ( Virtual Private Network ) का use करके किसी भी Website को
Visit किया जाए तो उसके पास हमारी Real IP नहीं जाएगी बल्कि उस VPN की IP जाएगी | इस तरह से हमें Track करना
मुश्किल हो जाता है. क्यों की tor browser में हमारी IP Address हर मिनट बदलती रहती है. क्यों की tor हमें कई VPN
देता है.और वो VPN बदलता रहता है और जब
हमारा VPN बदलता है तो हमारा IP Address भी बदलता है.
Dark Web को कैसे Access करे ?
Dark Web
को Access करने के लिए एक VPN और tor browser की आवश्यकता पड़ती
है क्योंकि Dark Web को एक सामान्य ब्राउज़र से Access
नहीं किया जा सकता है | एक सामान्य इन्टरनेट user के लिए Dark
Web को अच्छे तरह से Surf करना काफी
मुश्किल हो सकता है क्योंकि इसमें आसानी से आपको डार्क वेब के
Link नहीं
मिलते है.जिस प्रकार हमें google में जैसा कि हम जब भी google में सर्च करते है तो
google हमारे सामने कई साईट के लिंक दे देता है जब की डार्क वेब में ऐसा नही होता
और वैसे भी एक सामान्य user के लिए Dark Web को चलाने की कोई आवश्यकता नहीं
होती है.फिर भी अगर आप डार्क वेब चलाना चाहते है तो Dark Web चलाने के लिए सबसे पहले आपको अपने Computer सिस्टम में Tor Browser को Install
करना पड़ेगा जिसके लिए आपको tor की Official वेब साईट पर जाना होगा इसके
लिए आप यहा क्लिक कर सकते है. Go to Website
VPN क्या है?
इस
वेबसाइट में जाने के बाद आपको simply tor browser को Download कर लेना है अगर आप windows के लिए
डाउनलोड करना चाहते है तो आप Download for Windows पर क्लिक करे अगर आप Mac OS के
लिए चाहते है तो आपको Download OS X पर क्लिक करना होगा अगर आप Linux के लिए चाहते
है तो आप Download for Linux पर क्लिक करे अगर आप एंड्राइड के लिए डाउनलोड करना
चाहते है तो आप Download for Android पर क्लिक करे डाउनलोड हो जाने के बाद आप tor
Browser को अपने Computer सिस्टम में Install कर ले और फिर Double क्लिक कर करके
Open कर ले
इसके बाद
आप Connect पर क्लिक करके Tor के Network से
Connect हो जायेंगे
Connect होने के बाद आपको Tor के Dashboard पर आपकी IP Address दिखाई जाएगी जो आपकी Real IP नहीं होगी इसको चेक करने के लिए आप google में सर्च कर सकते है.what is My IP अब देखिये यहाँ पर खुल गया है .
![]() |
| Tor Browser |
अब ये बोल रहा है Welcome to Tor
Browser
इसे भी पढ़े...
CPU क्या है?
RAM क्या है?What is Computer RAM in hindi
Processor क्या होता है?सारी जानकारी हिंदी में
कंप्यूटर मेमोरी क्या है? यह कितने प्रकार की होती है.
ऑपरेटिंग सिस्टम OS क्या है? और यह कैसे कार्य करता है.
Conclusion
मुझे आशा है कि आपको Dark Web क्या है?और इसका रहस्य क्या है.के बारे में पूरी तरह से जानकारी मिल गयी होगी अगर आपके मन में कोई आशंका या Doubts है . या आपको लगता है इसमें कोई सुधार होना चाहिए तो आप बे झिझक मुझे Comment कर सकते हो मै उसे जरूर गंभीरता से लूँगा आपके इन्ही विचारो से हमें कुछ सीखने तथा सुधारने का मौका मिलेगा.
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो आप अपने दोस्तों में भी शेयर करिये...
धन्यवाद/



0 टिप्पणियाँ