Microsoft Office क्या है?
Microsoft Office Microsoft Company द्वारा विकसित किया गया
है जिसमे कि ऑफिस से Related सारे कार्य किये जा सकते है माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस
परस्परसंबंधित ( Interrelated) डेस्कटॉप अनुप्रयोगों
(Applications) और सेवाओं का समूह है , जिसे आधुनिक रूप से ऑफिस सूट कहते है . क्षितिज सामानांतर मार्केट सॉफ्टवेयर है जो विभिन्न
क्षेत्रो में व्यापक रूप से प्रयोग होता है . MS- ऑफिस सर्वप्रथम सन 1989 में
माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन द्वारा Mac- OS के लिए सुरु किया गया फिर सन 1990 में
विंडोज के लिए प्रथम संस्करण लाया गया . MS- office 3.0 ऑफिस का विंडोज ऑपरेटिंग
सिस्टम के लिए प्रथम संस्करण था . उसके बाद MS-office 4.0 सन 1994 में आया जिसमे
वर्ड 6.0, एक्सेल 5.0, पावर पॉइंट 4.0, मेल और एक्सेस था.
उसके
बाद के संस्करण क्रमशः MS-office 4.3, MS-office 95, MS-office 97, MS-
office 2000, MS-office XP, MS-office 2003, MS-office 2007 and MS-office 2010, है
MS- office के अंतर्गत मुख्यतः चार प्रोग्राम
आते है _
MS-Word, MS-Excel, MS-Power Point and MS-Access
MS-Word 2010 (एम एस – वर्ड
2010 ) क्या है?
MS-Word (एम एस –वर्ड ) एम एस वर्ड माइक्रोसॉफ्ट
द्वारा विकसित वर्ड प्रोसेसर है . इसका
मुख्य कार्य टेक्स्ट या दस्तावेज को संचालित करना है . यह वर्ड प्रोसेसर पैकेज है
. जिसकी सहायता से साधारण दैनिक पत्र व्यवहार से लेकर डेस्कटॉप पब्लिशिंग स्तर के
कार्य सुविधापूर्वक किये जा सकते है . इसमें परम्परागत मेन्यु के साथ टूल बारो
(Tool Bars) की सुविधा भी उपलब्ध है जैसे – Copy-Cut-Paste, Find and Replace, font, (Auto Correct), स्पेलिंग एंड ग्रामर की
जाँच करना, बुलेट्स तथा नम्बरिंग (Bullets and Numbering) आदि.
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड दस्तावेज को बनाने तथा शेयर
करने के लिए शक्तिशाली उपकरण (Power full Tools) प्रदान करता है. कोई भी दस्तावेज
बनाने से पहले से वर्तमान दस्तावेज में कोई भी परिवर्तन करने के लिए एम एस वर्ड
में बहुत सारे टूल्स एवं शॉर्टकट Key वर्तमान है .
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड आरंभ करना या खोलना_
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड खोलने या आरंभ करने की दो
विधियाँ है _
1.
डेस्कटॉप पर उपलब्ध माइक्रोसॉफ्ट वर्ड आइकॉन पर डबल क्लिक करते है .या
2. Start मेन्यु पर क्लिक करते है . Start मेन्यु
खुलने पर प्रोग्राम विकल्प का चयन करते है .तत्पश्चात प्राप्त मेन्यु से MS-office
का चयन करने उपरांत प्राप्त मेन्यु से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का चयन कर क्लिक करते है.
अर्थात
Click on Start ͢͢ Program ͢͢ MS-office ͢͢
MS-Word
2010
MS-Word 2010 में कुल 7 मेन्यु होते है .
1.
Home
2.
Insert
3.
Page Layout
4.
References
5.
Mailings
6.
Review
7.
View
MS-Excel 2010 (एम एस – एक्सेल 2010 ) क्या है? |
MS-Excel (एम एस – एक्सेल ) MS-Excel एक Full Feature Spread Seat Program है. जो Numeric गणना करने तथा जिसका उपयोग करके वेब पैकेज को तैयार किया जा सकता है जिसमे वेबसीट ,चार्ट ,लिस्ट यहाँ तक कि सभी वेब पैकेज को तैयार किया जा सकता है. इसकी खोज माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन ने की थी. इस पर आकड़ो को Row and Column के base पर वर्क सीट के रूप में व्यवस्थित किया जा सकता है आकड़ो में फार्मूला देकर ऐड करके वर्क सीट डाटा को ग्रुप के रूप में show कर सकते है .और जिन लोगो को संख्या का विश्लेषण ,रिकार्ड तथा व्यवस्थित करने की आवश्यकता होती है .वे लोग स्प्रेड शीट का प्रयोग करते है स्प्रेडशीट एप्लीकेशन में रो (Row) सेलो का समूह है , जो पेज के बाये से दाये जाता है कॉलम भी सेलो का समूह है , जो पेज के ऊपर से नीचे जाता है .रो तथा कॉलम का intersecting point सेल है. जो स्प्रेडशीट में डाटा का Storage unit है .रो को रो हेडर के नम्बर तथा column को अक्षर में identified किया जाता है सेल स्प्रेडशीट वह जगह है जहा टेक्स्ट,नम्बर या फार्मूला संग्रह किया जा सकता है . फार्मूला दूसरे सेलो के डाटा पर आधारित गणना करता है .तथा उत्तर स्क्रीन पर दिखाता है .
स्प्रेडशीट में हर सेल का एक सेल एड्रेस होता है .जो उन सेलो का location
बताता है. सेल एड्रेस सेल के कॉलम अक्षर और रो नम्बर का Combination है .जैसे _ B2,C4,G15 आदि .
स्प्रेडशीट
रो तथा कॉलम से हर वर्ग या खाने Cell को एक सेल
एड्रेस देता है तथा प्रयोकता को सूचना डालने की अनुमति देता है . वर्कशीट में कॉलम
वर्टिकल (Appear) होते है . कॉलम में टेक्स्ट प्रायः टेक्स्ट
अलाइन होता है .यह सेल एड्रेस का कॉलम तथा रो लेबल है .यह जल्द सांख्यिकी गणना
करने
वार्षिक या मासिक आकड़े संगृहीत करने ,वित्तीय विवरण (statement) तैयार करने के
लिए तथा कर (Tax) वर्कशीट तैयार करने के लिए उपयोग होता है .स्प्रेडशीट का
एक्सटेंशन .xls है .
इलेक्ट्रानिक स्प्रेडशीट कंप्यूटर मेमोरी में तार्किक वर्कशीट है जो कॉलम तथा
रो में बटा है . यह यूटिलिटी सॉफ्टवेयर पैकेज है . एक बार सूत्र (Formula) का निर्धारण करने के बाद गणना स्वतः होती रहती है . तथा परिणाम
उपयोगकर्ता को दिखता रहता है . एम एस एक्सेल वर्क बुक (Workbook) चार्ट का संग्रह
है .माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल फाइल वर्कबुक के रूप में स्टोर किये जाते है . वर्कशी में
सेलो के आयताकार समूह को सेल रेज कहते है .
इलेक्ट्रानिक स्प्रेडशीट के उदाहरण निम्नलिखित है .
i)
Lotus 1-2-3
ii)
Quatrpro
iii)
VPP
iv)
MS-Excel .....इत्यादि
MS-Excel (एम एस एक्सेल ) आरंभ करनाMS-Excel आरंभ करने के दो तरीके है .
1. डेस्कटॉप पर MS-Excel आइकन पर डबल क्लिक करते है .
2. Click Start
͢ Program ͢ Microsoft office ͢ Microsoft
office Excel
MS-Excel में कुल सात मेन्यु होते है
1.
Home
2.
Insert
3.
Page
Layout
4.
Formulas
5.
Data
6.
Review
7.
View
MS-Power Point 2010 ( एम एस - पावर पॉइंट
2010 ) क्या है?
|
यह माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित एम एस ऑफिस (MS office) का एक भाग है. जिसका
पूरा नाम Microsoft Power Point है. जिसके पॉवर पॉइंट (power point) भी कहा जाता है. यह एक प्रेजेंटेशन
प्रोग्राम है . जो सूचनाओ को स्लाइड फॉर्मेट में convert करने का कार्य करता है .जैसे Photo and Voice को ओपन, Creat, एडिट, फोर्मेट, प्रेजेंटेशन, शेयर और प्रिंट निकलने
में किया जाता है .
MS-Power Point को आप MS-Word,MS-Excel की तरह ही उपयोग कर सकते है. बल्कि यह
एस वर्ड,एम एस एक्सेल से भी ज्यादा सरल होता है .
और आप इसको बड़ी ही आसानी से सीख सकते है .और धीरे धीरे Practis से
Microsoft Power Point Advance Tutorial की मदद से आप
Animation ,Word Animation, Slide Show,करना तथा विडियो को
जोड़ना तथा उनमे साउंड डालना आदि चीजे आप सीख सकते हो.
MS-Power Point के शुरू के संस्करणों में विडियो
Export की सुविधा नही थी परन्तु बाद में यह फीचर भी छोड़ दिया गया.जिसका फायदा यह
हुआ कि हम अपनी स्लाइड को विडियो में बदलकर उसे विडियो के रूप में डाउनलोड कर सकते
है .तथा उसको आप Youtube, Facebook जैसे प्लेटफॉर्म में Upload भी कर सकते है .
MS-Power Point
(एम एस – पॉवर पॉइंट ) आरंभ करना
MS-Power Point आरंभ करने के दो तरीके है .
1. डेस्कटॉप पर MS- Power Point आइकन पर डबल क्लिक करते है .
1. Click Start
͢ Program ͢ Microsoft office ͢ Microsoft Power Point
MS-Power Point में कुल आठ मेन्यु होते है
1.
Home
2.
Insert
3.
Design
4.
Transitions
5.
Animations
6.
Slide
Show
7.
Review
8.
View
MS-Access 2010 ( एम एस –एक्सेस 2010 ) क्या है?
यह भी माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित MS-office का ही एक भाग
है . इसका उपयोग माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस डेटाबेस बनाने तथा प्रबंधन के लिए शक्तिशाली
प्रोग्राम है .इसके माध्यम से हम किसी कंपनी या की संगठित संस्था के बारे में
ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकट्टा कर सकते है.तथा बाद में कोई भी जानकारी जो उस
संस्था से सम्बंधित हो निकल सकते है.
इसमें डेटा को देखने तथा निर्माण में सहायता करने के लिए कई
सुविधाएं है .
MS-Access (एम एस – एक्सेस ) आरंभ करना
MS-Access आरंभ करने के दो तरीके है .
1. डेस्कटॉप पर MS- Access आइकन पर डबल क्लिक करते है .
2. Click Start
͢ Program ͢ Microsoft office ͢ Microsoft Access
MS-Access में कुल चार मेन्यु होते है
1.
Home
2.
Create
3.
External Data
4.
Database
Tools
Conclusion
मुझे आशा है कि आपको Microsoft office के बारे में पूरी तरह से जानकारी मिल गयी होगी
अगर आपके मन में कोई आशंका या Doubts है . या आपको लगता है
इसमें कोई सुधार होना चाहिए तो आप बे झिझक मुझे Comment कर सकते हो मै उसे जरूर
गंभीरता से लूँगा आपके इन्ही विचारो से हमें कुछ सीखने तथा सुधारने का मौका
मिलेगा.
धन्यवाद/

0 टिप्पणियाँ