Mac OS ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है?और यह क्यों अलग है Windows आपरेटिंग सिस्टम से
सारी जानकारी हिंदी में
दोस्तों आप सभी लोगो ने Apple कंपनी का Mac Book, Mackbook Pro का नाम तो जरूर सुना होगा जो एक laptop ही है जिसे PC की श्रेणी में रखा गया है.लेकिन इसे Macbook के नाम से क्यों जाना जाता है.तो दोस्तों इसके ऑपरेटिंग सिस्टम की वजह से ही इसे Macbook के नाम से जाना जाता है और यह देखने में काफी अच्छा होता है और काफी महंगा भी होता है इसको बहुत से लोग खरीदने के इच्छुक होते हैं.लेकिन Affordable Price में न मिलने के कारण आम लोग इसे खरीद नही सकते है. क्या आपको पता है.एप्पल का Macbook लोगो को अपनी ओर क्यों आकर्षित करता है बहुत से लोगों का यह मानना है कि इस Laptop का दाम बहुत ज्यादा है तो जरूर इसमें कुछ बढ़िया चीजे हो सकती है जो Windows प्लेटफॉर्म वाले Laptop में देखने को नहीं मिलती है.और कुछ लोगों की यह सोच भी रहती है कि अगर वह एक एप्पल का Macbook ले लेते हैं तो उनके दोस्तों में तथा रिश्तेदारों के बीच तथा उनके office में उनकी एक अलग शान होगी लेकिन दोस्तो यह सब वजह नहीं है.जो Macbook को दूसरे लैपटॉप से अलग बनाती है. इसकी वजह है इसका ऑपरेटिंग सिस्टम जिस पर यह डिवाइस रन करती है.एप्पल का Macbook Macintosh ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करती है.जो विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम से बिल्कुल अलग है.
Mac OS क्या है?
![]() |
| Mac OS |
Mac OS का पूरा नाम है Macintosh Operating System जो विंडोज आपरेटिंग सिस्टम की तरह ही एक आपरेटिंग
सिस्टम है जो Apple Incarporate द्वारा
बनाया गया है.यह एक Singel-User ऑपरेटिंग सिस्टम है. मैकओएस ऑपरेटिंग सिस्टम है जो हर मैक को शक्ति देता है। यह
आपको उन चीजों को करने देता है जो आप अन्य कंप्यूटरों के साथ नहीं कर सकते हैं।
ऐसा इसलिए है क्योंकि यह विशेष रूप से हार्डवेयर पर चलने के लिए बनाया गया है-और मैकओएस
खूबसूरती से डिजाइन किए गए ऐप्स के पूरे सुइट के साथ आता है। यह आपके सभी उपकरणों
पर अद्यतित फोटो, दस्तावेजों और अन्य सामान को रखने के लिए iCloud के साथ में काम करता है। यह अपने मैक अपने iPhone और अन्य एप्पल उपकरणों के साथ जादू की तरह काम करता है। और
यह गोपनीयता और सुरक्षा के साथ बनाया गया ऑपरेटिंग सिस्टम है. Mac
को Apple Macintosh, Apple Mac, Thin Mac और Fat Mac आदि नाम से भी जाना जाता हैं. Mac दुनिया का ऐसा पहला Desktop Computer था,
जिसमें की Graphical User Interface – GUI का प्रयोग किया गया . और इसमें एक Built-in
Screen एवं Pointing Device के लिए माउस का उपयोग किया गया. Macintosh Computers को
पहली बार सन 1984 में कंप्यूटर की दुनिया में प्रदर्शित किया गया था. उसके बाद 1998 से इसे Mac नाम से प्रदर्शित किया जाने लगा. यह कार्य Macintosh Computers को PC से अलग दिखाने
के लिए किया गया तथा .
Mac Computer की क्या विशेषताएँ है?
Mac Computer की निम्नलिखित विशेषताएँ है.
a.
Mac
Computers में पहली बार GUI – Graphical User Interface का इस्तेमाल किया गया था .
b.
इसे केवल सिंगल User
Computer के लिए विकसित किया गया था.
c.
Mac
Computers में किसी कार्य को करने के लिए Commands की जरूरत नहीं थी. अब ये कार्य Mouse द्वारा किया जा
सकता था.
d.
इनकी कीमत थोडी ज्यादा थी मगर Mac Computers का सरल
डिजाईन और छोटा आकार युजर को बहुत पसंदआया .
Mac और Windows ऑपरेटिंग सिस्टम में क्या अंतर है?
Mac भी एक पर्सनल
कंप्यूटर हैं!
इसमें हैरान होने की बात नही है .. दरअसल
, Mac Computers को Single-User Computer के लिए ही डिजाईन किया
गया था. इसलिए इसे भी व्यक्तिगत कम्प्युटर ही कहा जाता हैं.
मगर, Apple अपने कंप्यूटर
को उस समय के अन्य दूसरे प्रचलित
कम्प्युटरों से अलग दिखाना और मार्केट में उतारना चाहती थी. इसलिए जान बूझकर Apple
Incarporation ने अपने Macintosh
Computers से PC शब्द को अलग रखा और सिर्फ Mac
शब्द की ही Branding की और Mac,Macbook,Macbook
Pro के नाम से ही अपने लैपटॉप कंप्यूटर का नाम रखा और पहचान बनाई.
आज, Windows ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले सारे Computers PC कहलाते
हैं. और Mac OS पर चलने वाले कम्प्युटरों को Mac कहा जाता हैं. मगर दोनों ही तरह के कम्प्युटर Personal Computers की Category में ही गिने जाते है.
ऑपरेटिंग सिस्टम अलग-अलग होने के कारण Mac और PC की कार्य-प्रणाली में कई सूक्ष्म अंतर है. जो निम्नलिखित है.
- Mac
Computer में सिर्फ Mac
OS का इस्तेमाल होता हैं और PC Computers में अधिकतर Windows OS का इस्तेमाल किया जाता
हैं.
- मैक
कम्प्युटर का डिजाईन बहुत ही शानदार, पतला और अलग (Unique)
होता हैं. और जो देखने में काफी बढ़िया दिखता और इसमें काम करना आसान और तेज होता है. वही Windows ऑपरेटिंग सिस्टम के कंप्यूटर
Mac की अपेक्षा बौना लगता है.
- Windows PC
और Mac Computers दोनों कम्प्युटरों की
विशेषताएं लगभग समान होती हैं. मगर गुणवात और प्रदर्शन ,तथा कार्य प्रणाली के
मामलें में विंडोज Mac से पीछे रह जाते हैं.
- PC Users को Connectivity को काफी मात्रा में उपलब्ध
कराता है.और user को काफी स्वतंत्रता प्रदान करता है.लेकिन Mac इस मामले में
पीछे रह जाता है.
इसे भी पढ़े...
ऑपरेटिंग
सिस्टम OS क्या है? और यह कैसे कार्य
करता है.
iOS क्या है?इसका इतिहास क्या है.
Conclusion
मुझे आशा है कि आपको Mac OS ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है?के बारे में पूरी तरह से जानकारी मिल गयी होगी अगर आपके मन में कोई आशंका या Doubts है.या आपको लगता है इसमें कोई सुधार होना चाहिए तो आप बे झिझक मुझे Comment कर सकते हो मै उसे जरूर गंभीरता से लूँगा आपके इन्ही विचारो से हमें कुछ सीखने तथा सुधारने का मौका मिलेगा.
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो आप अपने दोस्तों में भी शेयर करिये...
धन्यवाद/

0 टिप्पणियाँ