एंड्रॉयड क्या है?
![]() |
| Android |
दोस्तों आप लोगो ने एंड्राइड के बारे में तो जरूर सुना होगा क्यों की यह बहुत ही तेजी से फैलने वाला शब्द है.अगर नही जानते तो मै सरल शब्दों में बताता हूँ. जब आप अपने स्मार्ट फ़ोन को on करते है तो वहा पर
Powerd by android लिख के आता है तो यही एंड्राइड है इसे एक तरह से स्मार्ट फ़ोन का दिल भी कह सकते है क्यों की इसके बिना तो आप का
mobile on ही नही होगा.क्यों कि यह स्मार्ट फ़ोन का ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) है.इसी पर आपका
mobile वर्क करता है और आप के सारे app
दिखाई पड़ते है.
एंड्रॉयड गूगल द्वारा विकसित एक लोकप्रिय,Open Source लिनक्स आधारित मोबाइल फोन ऑपरेटिंग सिस्टम है । एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) है जो Mobile Phone (Smart Phone)तथा Tablate के लिए बनाया गया है.लेकिन अब इसका उपयोग कलाई घड़ी, गेमिंग कंसोल, डिजिटल कैमरा आदि में भी किया जाने लगा है.
History
of android (एंड्राइड का इतिहास)
विकिपीडिया के अनुसार एंड्राइड अक्टूबर 2003 में संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य के पालो आल्टो नामक नगर में एंडी रूबीन नामक व्यक्ति ने एन्ड्रॉयड कार्पोरेशन की स्थापना की। एण्डी रूबीन को ही एंड्राइड की दुनिया का जनक मना जाता है.
बाद मे, 17 अगस्त 2005
को गूगल द्वारा इसको खरीद लिया गया और इसे गूगल के अधीन कम्पनी के रूप में रखा गया और मूल कम्पनी एन्ड्रॉयड इनकार्पोरेशन के एंडी रूबीन, को एंड्रॉयड डेवलपमेंट का Chief बन गया। 2013 में जब एंडी रूबीन ने कंपनी को छोड़ दिया तथा तब उनकी जगह Sundar Pichai जो भारत के रहने वाले है को Chrome तथा एंड्राइड OS के मुखिया बने और उन्होंने अपने अनुभव और कौसल के दम पर गूगल के इस प्रोजेक्ट में अच्छा काम किया.
और एंड्राइड को उच्च शिखर पर पहुचाया एंड्राइड बहुत कम समय में
mobile Phone की दुनिया में
popular होने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) है
Google को Android को खरीदने का मुख्य उद्देश्य यही था कि यह एक Interesting
Concept है, जिसकी मदद से वह Powerful
Free Operating System को तैयार कर सकता है.2007 में गूगल ने खुदका पहला Android
Version Launch कर दिया.और इसको सभी सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर कंपनी द्वारा बहुत पसंद
किया गया जिसमें Google, Intel, Qualcomm,
Texas, Dell, Sony, HTC, Samsung Electronics, LG Electronics, T mobile जैसी कंपनी शामिल है .तथा 2008 में HTC कंपनी ने अपना पहले मोबाइल HTC
Dream लांच कर दिया.इस तरह एंड्राइड का सफर mobile की दुनिया में शुरू हो गया.
Android के कितने version है?
गूगल हर साल अपने यूजर को Android के नये -नये Version निकलता रहता है ताकि एंड्राइड Users उपयोगकर्ताओं को बेहतर Performance मिल सके नीचे अब तक के जारी किये हुए कुछ Android Version के बारे में बताया गया है –
A.
Android Alpha (1.0)
B.
Android beta (1.1)
C.
Android Cupcake (1.5)
D.
Android Donut (1.6)
E.
Android Eclair (2.0, 2.1)
F.
Android Froyo (2.2)
G.
Android Gingerbread (2.3)
H.
Android Honeycomb (3.0, 3.1, 3.2)
I.
Android Ice Cream Sandwich (4.0)
J.
Android Jellybean (4.1, 4.2, 4.3)
K.
Android KitKat (4.4)
L.
Android Lollipop (5.0, 5.1)
M.
Android Marshmallow (6.0)
N.
Android Nougat (7.0, 7.1)
O.
Android Oreo (8.0, 8.1)
P. Android Pie (9.0
Q. Android 10 Q
Android 1. 0 (2008) – इसको सन 2008 में Launch किया गया था जो उस समय का सबसे ज्यादा Powerful Operating System था | इसमें User को अपने phone में Unknown Sources से एप्लीकेशन डाउनलोड करने की permission थी | इसके अलावा , ये वेब ब्राउज़र ,कैमरा ,वीडियो प्लेयर तथा गूगल कई सारे apps जैसे Gmail , Google Calendar ,Google
Maps आदि को support करता था | इसमें wifi और bluetooth भी inbuilt थे |
Android 1. 1 (2009) Petit Four – इस Version को Petit Four के नाम से जाना जाता है तथा इसको February 2009 को जारी किया गया था | इसमें Call Screen पर dialing paid को show तथा hide करने की भी सुबिधा उपलब्ध थी | Message में attachment को save करने की भी सुबिधा थी |
Android 1. 5 (2009) Cupcake – Android के इस Version को April 2009 में Launch किया गया था तथा इसमें पिछले Version के मुकाबले काफी ज्यादा feature मौजूद थे तथा यह third party virtual keyboard तथा widget
को भी support करता था तथा इसमें video recording की भी सुबिधा मौजूद थी | Web Browser में Copy तथा Paste
करने का feature था. इसमें Youtube पर Video Upload करने तथा Screen को Rotate करने की ability भी थी |
Android 1.6 Donut (2009) – इस version में Voice Search तथा Text to Speech जैसे feature थे | Screenshot ,fast
searching जैसी सुबिधाओ को भी add किया गया तथा | Application के open होने के समय को कम किया गया तथा|
Android 2.0 Eclair (2009 ) – Android के इस version में device को multiple email से sync करने की ability भी थी | तथा Camera में कई सारे feature add किये गए थे जैसे flash ,zoom तथा color effect आदि Virtual keyboard पर typing स्पीड को improve किया गया था तथा multi touch जैसे फीचर भी दिए गए थे |
Android 2.2 Froyo (2010 ) – इस version में speed और performance को काफी अधिक optimize किया गया था | इसमें push notification,USB tethering
,wifi hotspot जैसे feature भी मौजूद थे | यह high resolution वाले डिस्प्ले को भी support कर सकता था
Android 3.0 Honeycomb (2011) – यह Tablet Optimize था तथा Multitasking करने में भी सक्षम था | इसमें user के Phone data को Encrypt करने की ability भी थी और Multicore Processor को support भी करता था |
Android 4.0 Ice cream Sandwich (2011) – इसमें version में हम Drag and Drop करके Folderको Create कर सकते थे तथा screenshot power , volume down
button को एक साथ press करके capture निकाल सकते थे | यह version face unlock system को support करता था
Android 4.1 Jelly Bean (2012) – इसमें accessibility को improve किया गया था
जिसके माध्यम से user अपने अनुसार किसी भी function को onतथा off कर सकते थे | इसमें एक specific application के लिए notification को turn on, turn
off भी कर सकते थे |
Android 4.4 Kitkat ( 2013) – एंड्राइड का ये version काफी लोकप्रिय हुआ क्योकि इसमें बहुत सारे function ऐसे थे जिसको user ने काफी अधिक पसंद किया था| इसमें काफी अधिक feature जैसे-wireless printing ,audio
monitoring,audio enhancer,sensor optimize आदि सुविधाये मौजूद थी .अब हम एंड्राइड के Latest Versionके बारे में पढ़ेगे.
ऑपरेटिंग सिस्टम OS क्या है? और यह कैसे कार्य करता है.
सॉफ्टवेयर क्या है सॉफ्टवेयर के प्रकार?
Android के Latest Version कौन कौन से है?
Latest Version of Android
Android 5.0 Lollipop (2014) – यह 64 bit CPU को support करने वाला एंड्राइड version था और इसमें battery life को काफी अधिक improve किया गया तथा इसमें smart lock जैसे feature भी थे तथा इसमें guest login जैसी सुबिधाये मौजूद थी और यह कई प्रकार के Language को भी support करता था |
Android 6.0 (Marshmallow2015) – इसमें version में application को search bar में search किया जा सकता है| इसमें कई सारे अन्य feature भी मौजूद थे जैसे Fingerprint support ,USB Type C ,Full data backup ,4K
Display support and double tap power button to open camera आदि.
Android 7. 0 Nougat (2016 ) – इसमें अलग -अलग Files को encrypt तथा decrypt करने की भी सुविधा थी |तथा कई अन्य feature जैसे Scren Zoom तथा Emergency Information को भी add किया गया था |इसमें support floating
window by apps तथा setting app navigation drawer में add किये गये थे.
Android 8.0 Oreo (2017 ) – Android के इस versionमें Multidisplay भी support करता था.और इसमें google play protect तथा color management जैसे feature भी मौजूद थे | इस version में Security System को काफी ज्यादा improvement किया गया था |
Android 9.0 Pie (2018) – यह android का Latest version है | इसमें battery saver, battery percentage in
display bar जैसे feature थे | इसमें Auto brightness feature है जो user के habit के अनुसार work करता था | इसमें DND (Do Not Disturb) है जो setting के अनुसार Call, Message, Notification
को Disable किया जा सकता है |
Android 10 Q – यह एंड्राइड का 17 वाँ संस्करण है जो कि गूगल द्वारा 13 मार्च 2019 को pixel phone के लिएबनाया गया तथा इसका बीटा संस्करण लांच किया गया | और अभी इस संस्करण को और Improve किया जा रहा है तथा इसके कुल 6 संस्करण आने है | यहाँ पर हम android 10 Q के कुछ खास feature के बारे बात करेंगे |
Android 10 Q के Feature
·
यह संस्करण फोल्डेबल फ़ोन को सपोर्ट करता है
·
इस संस्करण में सिस्टम में ही डार्क मोड है
·
इस संस्करण में Screen Recorder की सुबिधा उपलब्ध है
·
Bubble notification जैसे feature इस संस्करण में मौजूद है
·
इस संस्करण में Desktop Mode जैसे Feature भी मौजूद है
·
इस संस्करण में Privacy को ज्यादा महत्व दिया गया है
· Android Pie संस्करण के मुकाबले इसमें Security Feature को काफी ज्यादा Improve किया गया है |
Conclusion
मुझे आशा है कि आपको एंड्राइड(Android) क्या है? के बारे में पूरी तरह से जानकारी मिल गयी होगी अगर आपके मन में कोई आशंका या Doubts है . या आपको लगता है इसमें कोई सुधार होना चाहिए तो आप बे झिझक मुझे Comment कर सकते हो मै उसे जरूर गंभीरता से लूँगा आपके इन्ही विचारो से हमें कुछ सीखने तथा सुधारने का मौका मिलेगा.
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो आप अपने दोस्तों में भी शेयर करिये...
धन्यवाद/

0 टिप्पणियाँ